{"_id":"692ca0b8730091d2be008719","slug":"fir-lodged-against-three-for-beating-up-couple-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-165525-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दंपती को पीटने पर तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दंपती को पीटने पर तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। थाना बरगदवा क्षेत्र के ग्राम खैरहवा जंगल टोला रुदलापुर में ससुर को अपना पैसा बर्बाद न करने की सलाह देना महिला व उसके पति को भारी पड़ गया। गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर पहले महिला को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और फिर विरोध करने पर लाठी-डंडों से दंपती पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने घर का सामान भी तोड़ दिया।
पीड़िता पति देवी ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने ससुर राजदेव गौड़ को समझा रही थी कि अपना पैसा अपने पास रखें, बेकार खर्च न करें। यह बात गांव की ही पूनम को पता चली तो उसने कहासुनी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर पप्पू यादव, रामकेवल और वाल्मीकि तीनों एकजुट हो गए। तीनों आरोपियों ने पहले पति देवी को गालियां दीं। जब महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसे, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए पति गुलाब गौड़ को भी बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों ने घर में रखी कुर्सियां व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पप्पू यादव, रामकेवल, वाल्मीकि निवासी खैरहवा जंगल टोला रुदलापुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।