फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against six people in two cases of assault

Maharajganj News: मारपीट के दो मामलों में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Thu, 26 Mar 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six people in two cases of assault
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासिनी सरोज देवी और भागाटार निवासी नजरुद्दीन की तहरीर पर मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शीतलापुर निवासिनी सरोज देवी ने तहरीर में बताया है कि बीते 24 मार्च की सुबह आठ बजे मेरी जेठानी संजू ने मेरे नल पर कूड़ा फेंक दिया। विरोध करने पर संजू, इंदल, ज्योति व विशाल एकजुट होकर मुझे गालियां देते हुए मारने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं भागाटार निवासी नजरुद्दीन ने बताया कि 23 मार्च को शाम 7.30 बजे मैं सिंदुरिया नहर पुल के पास था, तभी सिंदुरिया निवासी वहां सन्नी और परदेशी शराब पीकर आए और मुझे मारने लगे। उपस्थित लोगों ने विरोध किया तो दोनों ने गालियां देते हुए जान मारने की धमकी दी। एसओ राजकुमार सिंह बताया कि दोनों मामलों में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed