फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against husband and six others for dowry harassment

Maharajganj News: पति सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 24 Dec 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and six others for dowry harassment
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के दीपिका गुप्ता ने अपने पति सहित अन्य लोगों पर मारपीट घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कंचनपुर गांव की दीपिका गुप्ता ने बताया कि शादी बीते दो मार्च को विनय गुप्ता के साथ हुई थी। शादी में पिता ने पांच लाख रुपये और घरेलू सामान देकर शादी के दूसरे दिन विदाई की थी। एक सप्ताह सब कुछ ठीक रहा उसके बाद पति विनय गुप्ता, सास लक्की, ससुर कृष्णलाला, देवर रवि व ननद हेमलता और हेमा ने और पांच लाख रुपये की मांग करने लगी मना करने पर सभी लोगों ने मिलकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे। बीते 24 जुलाई को दिन में 10 बजे सभी लोग एक साथ उनके कमरे में घुसकर सारा जेवर व सामान छीनकर उन्हें घर निकाल दिया। 27 जुलाई को रिश्तेदारों के साथ एक पंचायत बुलाकर एक समझौता कराया गया कि छठ के बाद विदाई कराकर ले जाएंगे। लेकिन ससुराल के लोग नहीं आए तब बीते दो दिसंबर को फिर कुछ रिश्तेदार ससुराल गए तब वह लोग कहे कि जबतक पांच लाख और दहेज नहीं देंगे घर में नहीं रहने दूंगा। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed