फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against husband and father-in-law

Maharajganj News: पति व ससुर के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

Mon, 09 Feb 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and father-in-law
महराजगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र के जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर 7 की रहने वाली पूनम गुप्ता ने अपने पति उमेश गुप्ता और ससुर नरायन के खिलाफ घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। घटना 5 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे हनुमानगढ़ी पर हुई, जहां पूनम के पति मकान निर्माण कार्य करवा रहे थे।
विज्ञापन



पूनम गुप्ता के अनुसार, जब वे वहां पहुंची तो उनके पति उमेश गुप्ता और ससुर नरायन ने उन्हें गालियां दीं। विरोध करने पर दोनों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। पति ने जानबूझकर उनके सिर पर वार किया, जिससे नाक और कान से खून बहने लगा और वे बेहोश हो गईं। बेहोशी की हालत में उनकी बेटी आचल घटनास्थल पर पहुंची, तो उसे भी गालियां दी गईं और मारपीट की गई।
विज्ञापन




शिकायत में पूनम ने बताया कि उनके पति ने पहले भी तीन बार उन्हें जान से मारने की कोशिश की है और नियमित रूप से दो बार जान से मारने की धमकियां दी। पूनम ने 7 फरवरी को थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश गुप्ता और नरायन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed