फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against four for assaulting advocate

Maharajganj News: अधिवक्ता से मारपीट के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four for assaulting advocate
30 मई को हुई थी अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता महेंद्र प्रताप गौतम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 30 मई को वह घर से दीवानी न्यायालय जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे नारायण वाटिका के सामने उनकी कार में सामने से आ रही एक बाइक ने तेज गति और लापरवाही से टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद मोनू पटेल, चन्द्रप्रकाश, जयप्रकाश सिंह तथा कुछ अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन्हें वाहन से बाहर खींच लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात, घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। अधिवक्ता का आरोप है कि मोनू पटेल ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद नित्यानंद पांडेय, दयाराम चौधरी, शैलेश सिंह और हरिहर मिश्रा सहित कई लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोनू पटेल, चंद्रप्रकाश, जयप्रकाश सिंह, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed