फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against teenager for throwing meat at religious place

Maharajganj News: धार्मिक स्थल में मांस फेंकने के आरोप में किशोर पर प्राथमिकी

Wed, 22 Apr 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
FIR against teenager for throwing meat at religious place
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में रविवार की रात एक धर्म स्थल में मांस का टुकड़ा फेंकने के मामले में एक किशोर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक धर्मस्थल में मांस का टुकड़ा फेंका गया था। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थित बन गई थी।
विज्ञापन

मामले को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद और सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। मामले में पुलिस ने सोनू मोदनवाल की तहरीर पर एक किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके पर पहुंचकर उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद सीओ अनिरुद्ध कुमार ने ग्रामीणों से पूछताछ कर हालात को समझने का प्रयास किया। हालांकि गांव में स्थिति सामान्य है। फिर भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। सीओ अनिरुद्ध कुमार ने मातहतों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि एक किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed