फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Financial and administrative powers of Bakuldiha head seized for making eligible candidates ineligible

Maharajganj News: पात्राें को अपात्र करने में बकुलडीहा के प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

Wed, 20 Sep 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Financial and administrative powers of Bakuldiha head seized for making eligible candidates ineligible
- अपात्रों को आवास देने की शिकायत पर कराई गई प्रारंभिक जांच में सामने आई हकीकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के ग्राम बकुलडीहा मेें प्रधानमंत्री आवास याेजना में आवास के पात्रों को अपात्र करने के मामले में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ग्राम प्रधान ननकू के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को साैंपी है। विकास कार्यों के संचालन के लिए गांव में तीन सदस्यीय समिति भी जल्द गठित होगी।

निचलौल ब्लॉक के ग्राम बकुलडीहा में गांव में दिए गए प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में कई पात्रों को अपात्र करने व अपात्रों को लाभ देने की शिकायत मिली थी। जिलाधिकारी की ओर से परियोजना निदेशक से प्रारंभिक जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज करते हुए बीएसए को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधान अंतिम जांच में दोषमुक्त नहीं हो जाते तब तक गांव में विकास कार्यों को कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रों को आवास की सुविधा से वंचित करने व अपात्रों के चयन में प्रधान की भूमिका ठीक नहीं होने पर उनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज किया गया है। विकास कार्यों को कराने के जल्द ही तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed