फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Finance Minister traders took it out on

वित्तमंत्री पर व्यापारियों निकाली भड़ास

Wed, 06 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 06 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister traders took it out on
निचलौल में स्वर्ण कारोबारियों ने वित्तमंत्री का पुतला जलाया। - फोटो : मनोज राय
निचलौल  एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्ण व्यापारियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आंदोलन के 35वें दिन केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी व पैनकार्ड अनिवार्यता के विरोध में स्वर्ण कारोबारी अनिश्चितकालीन बंदी आंदोलन चला रहे हैं। मंगलवार शाम व्यापारियों ने मेन मार्केट से वित्तमंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल नगर भ्रमण किया। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी नेताओं का कहना है कि केन्द्र सरकार काला कानून लाकर देश के लाखों छोटे व मझोले स्वर्ण व्यवसायियों व कारीगरों के पेट पर लात मार कर उन्हें बेरोजगार करने पर तुली है। जिसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार के इस जन विरोधी नीति के खिलाफ हम हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष  अंबरीश वर्मा, विश्वनाथ स्वर्णकार, बंटी वर्मा, मुकेश वर्मा, भोला वर्मा, सोनू वर्मा, अरविन्द वर्मा, पवन वर्मा, दीपक, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed