{"_id":"6a5be7dce5df5668e0010183","slug":"filling-the-pits-with-soil-brought-from-outside-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181499-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाहर से मिट्टी लाकर भर रहे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाहर से मिट्टी लाकर भर रहे गड्ढे
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के ग्राम भेड़िहारी स्थित नारायणी (बड़ी गंडक) नदी के ठोकर नंबर-एक पर प्लास्टिक के बोरों में मिट्टी भरकर रेनकटों को भरा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग पहले ही तटबंध की मरम्मत पूरी होने का दावा कर चुका था। हालांकि तहसीलदार अमित सिंह के निरीक्षण में ठोकर नंबर-एक पर बड़े-बड़े रेनकट मिले। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल शेष मरम्मत कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि हर वर्ष तटबंधों की मिट्टी भराई में लापरवाही बरती जाती है।
ग्रामीणों का आरोप था कि भेड़िहारी स्थित नारायणी के तटबंध पर जगह-जगह रेनकट हुए थे। इसको लेकर 17 जुलाई के अंक में अमर उजाला में बांध की ही मिट्टी निकालकर भर रहे रेनकट के गड्ढे... शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि तटबंध को मजबूती देने के लिए रेनकटों में मिट्टी लाकर प्लास्टिक के बोरों में भरकर कार्य कराया जा रहा है।