{"_id":"66425cab5c91cdd9f50992ca","slug":"fighting-over-land-dispute-case-registered-against-four-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122360-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूमि विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूमि विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 14 May 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 14 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर 15 सरोजिनी नगर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
सोनौली नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 गांधी नगर निवासी संस्कृत अग्रहरी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके पत्नी के नाम से नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 15 सरोजिनी में भूमि है जिसके सामने सरकारी कुलावा है जिस पर विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था मना करने पर गालीगलौज करते हुए पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विशाल गुप्ता, ओम गुप्ता, सत्यम गुप्ता व ओजस निवासी सरोजिनी नगर नौतनवा के खिलाफ केस दर्ज किया है।