फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fighting in 2 groups 4 injured

दो समुदायों में मारपीट, चार घायल, गांव में तनाव

Sat, 24 Sep 2022 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
fighting in 2 groups 4 injured
दो समुदायों में मारपीट, चार घायल, गांव में तनाव
विज्ञापन

जमानत पर छूट कर आए आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमलाकर गंभीर रूप से किया घायल
आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की फूंकी झोपड़ी, गांव पुलिस छावनी में तब्दील
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के चनकौली गांव में शुक्रवार की रात 9 बजे दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। दो समुदायों के बीच का मामला होने से कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस दो लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
जानकारी के अनुसार, चनकौली गांव के राजेश चौहान (50) और निजामुद्दीन के बीच बीते दिसंबार में मारपीट हो गई थी। उसमें गंभीर रूप से घायल राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों समेत गांव के लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया। 15 दिन पहले तीनों आरोपी मुन्ना, चुन्ना, जलालुद्दीन जेल से जमानत पर छूट कर घर आए।
विज्ञापन

दो तीन दिन तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद मृत राजेश के परिजनों को धमकी देने के साथ ही हमेशा ताना मारना शुरू कर दिया। शुक्रवार को सुबह से ही दोनों पक्षों में नोकझोंक हो रही थी। शाम तक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दिवंगत राजेश की पत्नी सरजामी, बेटे विवेक, पूरन, बहू सीमा को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर रि दीवार गिरा दी और झोपड़ी फूंक दी। घायलों को सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए घुघली, कोठीभार, निचलौल, सिंदुरिया, ठूठीबारी पुलिस तैनात कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। उपद्रव करने वालों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed