{"_id":"655301de24ea74be71047ac1","slug":"fight-over-money-transfer-in-maharajganj-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रकम की लेन-देन को लेकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रकम की लेन-देन को लेकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 14 Nov 2023 10:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:43 AM IST
सार
थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि रुपये के लेनदेन का विवाद था। दोनों तरफ से रामपाल, विक्रम, फिरोज, रिजवान का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। गांव की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में दीपावली की रात दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। विवाद दो समुदायों के बीच में होने के कारण पूरे गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
रात में ही पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को दिन पुलिस ने दोनों पक्षों से दो दो लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसकर्मी तैनात है।
जानकारी के अनुसार, छोटेलाल यादव के बेटे रामपाल का निजाम के साथ रुपये का लेनदेन चलता था। रुपये के लेनदेन को लेकर दीपावली की रात करीब आठ बजे दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। रामपाल के सिर में चोट लग गई। परिजनों ने घटना की सूचना चौक पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित पिता से तहरीर लेकर आरोपी निजाम, फिरोज, निजाम, अलीशेर के खिलाफ गाली-गलौज करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को दिन में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से चार लोगों के खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया। विवाद दो समुदाय के बीच होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात है।