फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight between two parties over throwing garbage in the drain

Maharajganj News: नाली का कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 06 Mar 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over throwing garbage in the drain
खुशहालनगर। थाना क्षेत्र के बारीगांव पकड़िअहवा टोला में नाली का कचरा और फटे कपड़े दरवाजे पर फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मामले में गांव निवासी दयानंद ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि होली के दिन गांव निवासी कारण, विकास व अन्य दो लोगों ने नाली के कचरे से सना कपड़ा घर के सामने फेंक दिया था। इस बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। कुछ समय बाद उक्त लोग गोलबंद होकर शिकायतकर्ता के दरवाजे पर आए और बिना पूछे लाठी-डंडे से मारने लगे। मारपीट में शिकायतकर्ता और सुभाष को गंभीर चोटें आईं हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी अभी दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed