फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight between two parties in land dispute

Maharajganj News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल

Tue, 06 Jun 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in land dispute
एक पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल हाॅस्पिटल मार्ग पर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के जमुनी बरवां निवासी शर्मिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि परतावल हाॅस्पिटल मार्ग पर उनकी किराने की दुकान है। वहां अपने जमीन पर मकान का निर्माण करा रही थीं। शनिवार की शाम को पिता लक्ष्मीशंकर सिंह के साथ घर जा रही थीं। रास्ते में आरोपियों ने अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। दूसरे दिन जब दुकान पर गए तो परसा बुजुर्ग गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसी बात पर दोनों पक्षों मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष की शर्मिला 30, राम अशीष 28, तेजप्रताप 36 तथा दूसरे पक्ष की रीतू सिंह 22, सुशील सिंह 54, ममता सिंह 27, अंशिका सिंह 21 को गंभीर चोटें लगी हैं। श्यामदेउरवा के थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शर्मिला की तहरीर पर मुनेंद्र सिंह, तेजस्वी, सुशील, ममता, रीतू पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed