{"_id":"659a9fa72acc0cac1304f1c4","slug":"fight-between-two-parties-case-registered-against-eight-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13365-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, आठ पर केस दर्ज
Sun, 07 Jan 2024 06:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jan 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा लाला में राख उड़ने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में एक पक्ष के अभिषेक कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर की रात करीब आठ बजे राख उड़ने की बात को लेकर गांव के ही विश्राम, जोगिंदर, गुलशन व रोशन ने मेरी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के जोगिंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राख उड़ने की बात को लेकर शंभू, सोमनाथ, संतलाल, अभिषेक ने मेरी पिटाई कर दी। बीच-बचाव को आई मेरी पत्नी व बेटी की भी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के शंभू, सोमनाथ, संतलाल, अभिषेक व दूसरे पक्ष के विश्राम, जोगिंदर, गुलशन व रोशन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद