{"_id":"682b42c3153b8c0b6c027ddf","slug":"fight-between-baraatis-and-gharaatis-12-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-149557-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बरातियों और घरातियों में मारपीट, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बरातियों और घरातियों में मारपीट, 12 घायल
Mon, 19 May 2025 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 May 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। बेलवा गांव में रविवार की रात आई बरात में बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी की रस्म पूरी कराई।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलवा निवासी मुस्ताक के घर चौक थाना क्षेत्र के नक्शा बक्सा गांव से रविवार की रात बरात आई थी। बरातियों के ठहरने की व्यवस्था गांव के पश्चिम पंचायत भवन में की गई थी। बरात में कुछ युवक हंसी-मजाक में एक-दूसरे पर पानी से भरी बोतलें फेंक रहे थे। इसी दौरान एक बोतल का ढक्कन खुलने से पानी छिटककर एक मौलाना के ऊपर गिर गया। इसको लेकर घरातियों और बरातियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गए।
हंगामा बढ़ता देख बराती बिना शादी के लौटने की तैयारी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा पक्ष के लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शादी की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा के अनुसार, दूल्हा पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शादी संपन्न कराई गई। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद