{"_id":"5d59a3c18ebc3e89ee73bece","slug":"fecility-maharajganj-news-gkp318093514","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र पर उपभोक्ता जमा कर सकते बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र पर उपभोक्ता जमा कर सकते बिजली बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसेवा केंद्र पर उपभोक्ता जमा कर सकते बिजली बिल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में अब बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए उपकेंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वह अपना बिजली बिल पास के जनसेवा केंद्रों पर जमा कर सकेंगे। विभाग की इस पहल से उपभोक्ताओं को परेशानी कम होगी। यह सुविधा अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में थी लेकिन अब यह सुविधा शहर क्षेत्र में भी शुरू की गई है। उपभोक्ताओं को इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। पहले बिजली का बिल जमा करने के लिए भीड़ को देखकर बिजली उपभोक्ताओं को काउंटर से ही वापस लौटना पड़ता था।
बिजली का बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को विद्युत निगम की तरफ से सहूलियत प्रदान की गई है। इस दिशा में विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब बिल जमा करने के लिए लोगों को न तो विभागीय वाहनों का इंतजार करना होगा और न ही कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ेगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में खुले जन सेवा केंद्रों पर भी बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए उपभोक्ताओं को कनेक्शन पंजीयन रसीद लेकर जाना होगा। वहां एक क्लिक करने पर बिल का ब्योरा सामने आ जाएगा। इसके बाद बिल जमा किया जाएगा। जनसेवा केंद्र से बिजली बिल जमा किए जाने की रसीद भी मिलेगी।
अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि जन सेवा केंद्रों पर बिजली बिल जमा करने के साथ ही उपभोक्ता बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। यहां समस्याओं का पंजीयन कराने के बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज हो जाती हैं। यहां से आपको एक रसीद मिलती है। समस्या का निदान न होने पर इसे दिखाकर आगे भी पहल कर सकते हैं।
विज्ञापन
कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक प्रमोद मिश्रा व राधेश्याम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 500 और शहर क्षेत्र में 140 केंद्रों पर बिजली के बिल जमा हो रहे है। जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करना है, वह कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से बिजली का जमा कर सकते हैं।