फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers will not return disappointed, farmer registry will be made at the purchasing centres only.

Maharajganj News: किसान नहीं लौटेंगे निराश, क्रय केंद्रों पर ही बनेगी फार्मर रजिस्ट्री

Sun, 19 Apr 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not return disappointed, farmer registry will be made at the purchasing centres only.
महराजगंज। गेहूं क्रय केंद्रों से फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में किसानों को निराश नहीं लौटाया जाएगा। शासन ने इसके लिए संशोधित आदेश प्रभावी कर दिया है। अब क्रय केंद्र पर ही जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी क्रय केंद्र पर ही उनकी फार्मर रजिस्ट्री का आवेदन होगा और उनका गेहूं क्रय किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं खरीद के लिए एक अप्रैल से कुल 160 क्रय केंद्र सक्रिय किए गए। आठ अप्रैल को शासन ने गेहूं खरीद में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया जिसके बाद किसानों में निराशा का भाव था। समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने 12 अप्रैल के अंक में ‘’पंजीकरण के बाद भी क्रय केंद्र पर बिक्री नहीं कर सकेंगे किसान’’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि 55 हजार किसान सरकारी रेट पर गेहूं बिक्री से वंचित हो जाएंगे क्योंकि 3.80 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री जहां जनपद में आठ अप्रैल तक बनी थी जबकि 55 हजार किसान रजिस्ट्री से अवशेष बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान हित का यह मसला डीएम संतोष कुमार शर्मा से होकर शासन तक पहुंचा तो संशोधित आदेश जारी कर उप कृषि निदेशक को जनपद के प्रत्येक केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री बनाने के प्रबंध के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था से जिन किसानों के पास फार्मर रजिस्ट्री नहीं वह आवेदन केंद्र से ही कराकर आवेदन संख्या पाश मशीन में फीड कराते हुए अपना गेहूं सरकारी रेट पर बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed