फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers will cultivate strawberries, 13 got registered

Maharajganj News: किसान करेंगे स्ट्राबेरी की खेती, 13 ने कराया पंजीयन

Thu, 12 Dec 2024 01:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Dec 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers will cultivate strawberries, 13 got registered
महराजगंज। जिले के किसान सब्जियों की खेती के बाद इस बार स्ट्राबेरी की खेती से जुड़ेंगे। उद्यान विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है और अबतक 13 किसानों ने आवेदन किया है। योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। विभाग ने किसानों को प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर दिसंबर में चयन करेगा।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कई किसानों का परंपरागत खेती को छोड़ कर तकनीकी खेती की ओर रुझान बढ़ा है। अब तक अधिकतर किसान गेहूं और धान की खेती तक सीमित थे। लेकिन अब किसानों को परंपरागत खेती के अलावा अन्य विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान परंपरागत खेती को छोड़कर तकनीकी खेती की ओर बढ़ भी रहे हैं। जिले के किसान सब्जी के बाद अब प्राकृतिक खेती भी करेंगे।स्ट्रॉबेरी की खेती में किसानों को कम लागत में बेहतर मुनाफा दिख रहा है। इस साल जिले में पहली बार किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करेंगे। एक हेक्टेयर की स्ट्रॉबेरी की खेती में करीब 1.25 लाख रुपये खर्च आता है। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को 50 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करके एक साल में करीब एक लाख से दो लाख रुपये तक प्रति हेक्टेयर आमदनी कमा सकेंगे।इस फसल के लिए आवेदन करने वाले किसानों का चयन और उन्हें सहयोग उद्यान विभाग दिसंबर में करेगा जिससे 15 दिसंबर के बाद किसान इसकी खेती प्रारंभ कर सकें।
विज्ञापन

--------
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आम, अमरूद, लीची, केला, पपीता व ड्रैगन फ्रूट को शामिल किया गया है। इसी के तहत किसान स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए चयनित किए जाएंगे।इसके लिए अबतक 13 किसानों ने पंजीयन कराया है। कार्यालय से सत्यापन के बाद विभाग सहयोग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय कुमार रस्तोगी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed