{"_id":"65930d32abb817c4ab0187f4","slug":"farmers-waiting-for-sacks-to-sell-paddy-by-putting-numbers-on-it-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12918-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नंबर लगाकर धान बेचने के लिए बोरे का इंतजार कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नंबर लगाकर धान बेचने के लिए बोरे का इंतजार कर रहे किसान
Tue, 02 Jan 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति रतनपुरवां में रखा हुआ धान।
महराजगंज। किसान हाड़तोड़ मेहनत कर फसल उगाता है। उसके बाद फसल बेंचने के लिए केंद्रों का चक्कर लगाता है। कभी बोरे की कमी तो कभी अनाज में नमी की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। ऐसे में किसान अपनी फसल बिचौलियों को औने-पौने दाम पर बेंचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। सोमवार को केंद्रों की पड़ताल में अफसरों के दावे फेल नजर आएं। जबकि केंद्रों पर कम किसान ही दिखे।
साधन सहकारी समिति पनियरा 11:45 बजे सचिव कहीं काम से बाजार गए थे। वहां मिले एक कर्मी अशोक ने बताया कि 49 किसानों का 2570 क्विंटल धान तौल हो चुका है। इसमें 1056 क्विंटल डिस्पैच हो चुका है। बहुत कम लोगों का ही तौल बाकी है। अभी तक कोई किसान नहीं आया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान सबके खाते में जा रहा है।
साधन सहकारी समिति सतगुरु में दोपहर 12:15 बजे केंद्र पर सचिव सहायक राजेंद्र मिले। वह जरूरी काम निपटा रहे थे। उन्होंने बताया कि 84 किसानों का 4393 क्विंटल धान अब तक तौला गया है। इसमें 1200 क्विंटल डिस्पैच हो गया है। किसान हनुमान, दीपक, मिठाई लाल, जीतन सिंह, प्रहलाद सिंह, शेखन सिंह, संत सिंह व राजकुमार सिंह का नंबर लगा है, जब लोग आएंगे तो तौल हो जाएगा। वर्तमान में अभी बोरा नहीं है। शाम तक बोरा आ जाएगा।
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति मुजुरी दोपहर 1:00 बजे केंद्र पर सचिव संजय पांडेय मिले। वह परिसर में रखे गए बोरों को देख रहे थे। उन्होंने बताया कि 4061 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। अभी टैग नहीं लग पा रहा है। बाकी दो चार किसान धान बेचने के लिए कतार में हैं। वे लोग जब केंद्र पर धान लेकर आएंगे तो खरीद की जाएगी। किसानों को समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
साधन सहकारी समिति रतनपुरवां 1:30 बजे साधन सहकारी समिति रतनपुरवां में दो केंद्र बनाए गए हैं। यहां दो किसान जानकारी लेने आए थे। सचिव बुद्धिराम यादव ने बताया कि 115 किसानों का 5984 क्विंटल धान दोनों केंद्रों पर खरीदा गया है। 3680 क्विंटल डिस्पैच हो चुका है। दो तीन किसान ही धान बेचने के लिए कतार में हैं। लगभग सबका भुगतान हो चुका है। वहीं तौल कराने वाले किसान ग्राम सभा गेहुअना निवासी राजेश्वर सिंह ने बताया कि तौल होने के दो दिन बाद ही भुगतान हो गया। बिभूति सिंह ने बताया कि उनका भी भुगतान तौल होने के तीसरे दिन हो गया।