{"_id":"6582dc146811129a920b405c","slug":"farmers-upset-due-to-not-getting-urea-on-committee-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12085-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समिति पर यूरिया न मिलने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समिति पर यूरिया न मिलने से किसान परेशान
Wed, 20 Dec 2023 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। साधन सहकारी समिति सिरसिया खास में खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। किसान अधिक दाम देकर लाइसेंसी दुकानों पर अधिक मूल्य देकर यूरिया ले रहे हैं।
नौतनवा तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति सिरसिया खास, साधन सहकारी समिति खैराटी, साधन सहकारी समिति जारा, साधन सहकारी समिति बैकुंठपुर में यूरिया न मिलने से किसान परेशान हैं। किसान योगेश सिंह, संजय शर्मा, बहादुर यादव, राजाराम यादव, जिताई यादव, उमेश यादव, समर सिंह, शुभम सिंह, अनिल वर्मा, मुनीर आलम, महेंद्र आदि किसानों ने बताया कि खेतों की सिंचाई करने के बाद 15 दिनों से यूरिया के लिए समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। लाइसेंसी दुकानों पर 350 रुपये में यूरिया बिक रही है। अधिक मूल्य देकर यूरिया लेना पड़ेगा। सचिव राजेंद्र यादव ने बताया कि रैक लगने वाला है चार दिन में ही यूरिया आने की संभावना है। यूरिया आते ही किसानों में वितरित की जाएगी। संवाद