फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers should do modern farming: Ram Prakash

आधुनिक खेती करें किसान : राम प्रकाश

Fri, 26 Jul 2024 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 Jul 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers should do modern farming: Ram Prakash
फरेंदा। विकास खंड स्तरीय किसान गोष्ठी व निवेश मेले का आयोजन शुक्रवार को विकास खंड परिसर में आयोजित हुआ। किसानों को धान व खरीफ फसलों के साथ नई व तकनीकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने कहा कि किसान ही देश के विकास के माध्यम हैं। इनके विकास के लिए शासन स्तर से कई योजनाएं संचालित हैं। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। किसानों के सामने गंभीर चुनौती उनके फसल के लागत को लेकर है। फसल से ज्यादा किसान उस पर खर्च कर देते हैं।
विज्ञापन

किसान कम लागत में अधिक पैदावार लेने वाली खेती करें जिससे उनका विकास हो सके। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि किसान अपने फसल व स्वयं का बीमा जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सलाहकार ताहिर अली ने कहा कि किसान खेतों में जैविक खाद के दम पर पैदावार ले ताकि लागत कम लगे। सहायक विकास अधिकारी इंद्रजीत जायसवाल ने कहा कि जैविक खाद के माध्यम से किसान फसल की लागत कम की जा सकती है। कार्यक्रम में 50 किसानों में मुख्य अतिथि ने सावा, कोदो, मडुआ, बाजरा व ज्वार के मिनी किट बीज का निशुल्क वितरण भी किया। इस दौरान कृषि विभाग के आशीष, मनोज, अतुल, भोरई यादव, हरिवंश शुक्ला, गिरिजेश, रामू, संतराम व नंदलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed