फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers made aware about spring sowing of sugarcane

Maharajganj News: बसंत कालीन गन्ने की बुवाई के प्रति कृषकों को जागरूक किया

Thu, 29 Feb 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 29 Feb 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers made aware about spring sowing of sugarcane
सिसवा बाजार। आईपीएल शुगर मिल सिसवा के क्षेत्र में बसंत कालीन गन्ने की बुआई के प्रति कृषकों को जागरूक करने, गन्ना प्रजातियों, पेड़ी प्रबंधन, सहफसली व गन्ना विकास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अधिक आमदनी के लिए दो आंख वाली गेड़ी का उपचार कर ट्रेंच विधि से बुआई करें।
विज्ञापन

गन्ने के साथ सहफसली के रूप में प्याज, कद्दू, भिंडी टमाटर आदि की खेती करें, जिससे आय बढ़ने के साथ ही गन्ने में कीट नियंत्रण होगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरिनारायण यादव ने बताया कि गन्ने की अधिक उपज देने वाली प्रजाति के 435 कुंतल बीज का आवंटन किया गया है। उन्नत प्रजाति के बीज और भूमि शोधन के लिए दवाएं दी जा रही है। मिल के गन्ना प्रबंधक कर्मवीर सिंह ने बताया कि 14 फरवरी तक गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। गन्ना पर्यवेक्षक धर्मेंद्र सिंह व संजय सिंह ने बताया कि 25 हजार सिंगल बड शोध संस्थान से आवंटित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान प्रहलाद यादव व संचालन गन्ना पर्यवेक्षक धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान जनार्दन यादव, राजवंशी यादव, छोटेलाल, परमहंस मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed