फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmer registry's pace slow, farmers worried

Maharajganj News: फार्मर रजिस्ट्री की रफ्तार सुस्त, किसान परेशान

Sat, 01 Feb 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry's pace slow, farmers worried
- जिले के 12 ब्लॉकों में कुल 5,29,226 किसानों की होनी है फार्मर रजिस्ट्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने की प्रक्रिया सुस्त गति से चल रहा है।इसके कारण लेकर किसान परेशान हैं।जब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो जाती है, तब तक उन्हें सम्मान निधि नहीं मिलेगी। तकनीकी दिक्कतों और सर्वर की धीमी गति के कारण पंजीकरण का काम सुस्त पड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, जिले के 12 ब्लॉकों में कुल 5,29,226 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है, लेकिन अभी तक इसके सापेक्ष सिर्फ 1,82,338 किसानों की आईडी तैयार हुई है। विभाग की ओर से सभी सीएससी पर रोजाना 100 रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन पोर्टल की सुस्ती के चलते यह लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। जबकि किसान ठंड के बावजूद सुबह-सुबह सीएससी सेंटर पहुंच जाते हैं। लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी अधिकांश किसान बिना रजिस्ट्री कराए ही लौटने को मजबूर हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कर्मचारी रातभर निगरानी कर रहे हैं और हर दिन रजिस्ट्रेशन की समीक्षा रिपोर्ट ली जा रही है। बावजूद इसके, सर्वर की समस्या बनी हुई है। अगर 10 फरवरी तक सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई, तो वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हो जाएंगे। इससे किसानों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन



पांच लाख 29 हजार 226 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होनी है। इसके सापेक्ष अभी तक कुल 1 लाख 82 हजार 938 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। 10 फरवरी तक सभी किसान अपने गांवों के आप-पास सहज जन सेवा केंद्रों पर जाकर तत्काल फार्मर रजिस्ट्री करवा लें, नहीं तो इस बार पीएम सम्मान निधि के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed