फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmer market closed due to lack of electricity supply

Maharajganj News: विद्युत आपूर्ति के अभाव में बंद पड़ा किसान मंडी

Mon, 29 Jan 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer market closed due to lack of electricity supply
सिंदुरिया। ग्राम पंचायत बड़हरामीर में किसान मंडी बाजार विद्युत आपूर्ति के अभाव में कई वर्षों से बंद पड़ा है। जबकि मंडी के चारों ओर पोल व बिजली के तारों का जाल बिछा है, लेकिन ट्रांसफाॅर्मर के अभाव में बिजली सप्लाई बंद है। यहां बने दुकानों का कमरा भी जर्जर होता जा रहा है। टीन शेड पर जंग लगने लगा है। इस वर्ष बड़हरा मीर का राजकीय धान क्रय केंद्र भी इसी मंडी में संचालित है। बिजली न होने से जनरेटर चलाकर विद्युत पूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 12 वर्ष पूर्व भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में लगभग एक करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत की 30 डिस्मिल भूमि पर किसान मंडी बाजार का निर्माण कार्यदायी संस्था मंडी समिति गड़ौरा की ओर से कराया गया था। जिसे मार्केटिंग एग्रीकल्चर हब नाम दिया गया था। इसका उद्देश्य मुख्य रूप से आसपास के ग्राम पंचायत के किसानों की उपज को यहां लाकर बेचने तथा किसानों द्वारा आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करना था, लेकिन मार्केटिंग एग्रीकल्चर हब निर्माण के बाद आज तक संचालित नहीं हो सका।
विज्ञापन

बड़हरा मीर में बने इस मार्केटिंग एग्रीकल्चर हब के पास ही इससे संबंधित 10 दुकानें भी बनी हैं। यह दुकानें अष्टभुजा, अरविंद सिंह, राजेंद्र यादव, घनश्याम, सोनू गुप्ता, हितेश कुमार, चोकट, प्रमोद गुप्ता, संतोष गुप्ता के नाम से निर्माण होने के बाद से ही आवंटित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष सिंदुरिया सचिंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति न होने से व्यवसायी अपनी दुकानों में विद्युत उपकरण लगाने में असमर्थ हैं, जिसका असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर इस मंडी में ट्रांसफार्मर लग जाए तो विद्युत सप्लाई मिलते ही फिर से यह मंडी गुलजार हो जाएगा और किसानों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।

उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

सुविधाओं से वंचित रह गई 25 हजार की आबादी
भारत सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये खर्च करने के उपरांत भी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा मीर, कुइयां कंचनपुर, मोहनापुर, रामपुर मीर, बसंतपुर खुर्द, नारायनपुर की लगभग 25 हजार की आबादी सरकार की खास योजना के तहत बने मार्केटिंग एग्रीकल्चर हब से किसान हित में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह गई। इससे सरकार की स्कीम धरातल पर उतरने से पहले ही धराशायी हो गई। क्षेत्र के किसान मुकेश मिश्र, दिग्विजय नाथ, महेंद्र, राजेश गुप्ता, दशरथ रौनियार, शिवनारायण ने बताया कि मंडी के शुरू न होने से किसानों की उम्मीद पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed