{"_id":"6a0788acf2b445c5410e91df","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-tractor-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177329-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमवा भैंसी गांव में नहर की पटरी पर 14 मई की शाम खेत से मिट्टी निकालने के दौरान ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से एक किसान की दबकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 14 मई को अमवा भैंसी के सिवान में नहर की पटरी के समीप कुछ लोग खेत से मिट्टी निकालने का काम कर रहे थे। इस कार्य में थाना क्षेत्र के परसिया निवासी छांगुर यादव भी खेत से मिट्टी निकाल कर ट्रैक्टर ट्राली से कहीं गिरा रहे थे। बताया जा रहा है कि खेत से नहर काफी ऊंची है।
नहर की पटरी पर चढ़ाई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार छांगुर यादव की गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।