{"_id":"6aef8c8f85a0b20ee409794d","slug":"family-members-returning-from-the-fields-discovered-the-body-police-and-a-forensic-team-conducted-an-investigation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1014-188820-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
परसामलिक। क्षेत के असुरैना गांव में शनिवार दोपहर एक किशोरी का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना के समय परिजन खेत में धान की कटाई कराने गए थे। घर लौटने पर रीना कन्नौजिया (17) का शव लटकता देखा। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई।
नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवा थाना क्षेत्र के ओम सतिया निवासी रीना के सिर से छह माह की उम्र में ही मां का साया उठ गया था। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। कुछ समय बाद असुरैना निवासी उसके फूफा रामलखन कन्नौजिया उसे अपने साथ ले आए थे। तभी से रीना अपनी बुआ और फूफा के घर पली बढ़ी। शनिवार दोपहर परिजन धान कटवाने खेत गए थे। करीब एक बजे लौटे तो कमरे में रीना का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।