{"_id":"68a4e22228f63e2c470665b3","slug":"fall-ceiling-of-primary-school-fell-created-chaos-maharajganj-news-c-206-1-go11002-157484-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्राथमिक विद्यालय की फॉल सीलिंग गिरी, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्राथमिक विद्यालय की फॉल सीलिंग गिरी, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
महराजगंज। कायाकल्प के बाद भी परिषदीय स्कूलों की बदहाली बरकरार है। मंगलवार को नगर पंचायत के प्राथमिक स्कूल के एक कमरे में लगा फॉल्स सीलिंग उखड़ कर गिर गया। गनीमत की उस वक्त बच्चे कमरे में नहीं बैठे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फाॅल सीलिंग गिरने से स्कूल के बच्चों में अफरातफरी मच गई।
प्रधानाध्यापिका करुणा गुप्ता ने ईओ नगर पंचायत को सूचित किया तो खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
नगर पंचायत चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय चौक का कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन कर मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की घोषणा की। नगर पंचायत ने इस स्कूल के कायाकल्प पर 40 लाख रुपये भी खर्च किए। लेकिन स्थिति यह है कि इतनी रकम खर्च करने के बाद भी भवन की दीवार का प्लास्टर उखड़ कर गिर रहा। जुलाई माह में यहां प्लास्टर के साथ उखड़ कर सीलिंग फैन गिर गया था जिसे नगर पंचायत ने सही कराया था लेकिन दोबारा उसी तरह उसी कमरे फाॅल सिलिंग गिरना कायाकल्प के गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। ईओ ओमप्रकाश ने कहा कि अगर कायाकल्प का मानक खराब है तो इसके जिम्मेदार ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।