फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Facilities increased in council school of Kampat number 26, 27

Maharajganj News: कंपाट नंबर 26, 27 के परिषदीय स्कूल में बढ़ी सुविधाएं

Sun, 23 Jun 2024 04:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Facilities increased in council school of Kampat number 26, 27
-वनटांगियां क्षेत्र में एक वर्ष पहले संचालित है स्कूल
विज्ञापन

-पिछले सत्र प्राथमिक में रहे 334 तो जूनियर में 82 बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जनपद में कुछ ऐसे प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय (पूमावि) हैं, जिन्होंने अपनी क्षमता जाहिर कर न सिर्फ पढ़ने वाले बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाई हैं, बल्कि महज एक वर्ष में ही लगभग 400 बच्चों को नामांकित करवाकर रिकाॅर्ड कायम कर दिया। इस सत्र में अब तक 150 से अधिक प्रवेश करवाने में भी सफल रहे। हालांकि सितंबर तक प्रवेश चलेगा, जिसके कारण अभी विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ सकती है।
वनटांगिया क्षेत्र के तहत कंपाट 26, 27 ऐसे क्षेत्र थे जहां बच्चों की शिक्षा का कोई प्रबंध नहीं था। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने इस क्षेत्र में शिक्षा की लौ पिछले वर्ष निदेशालय की अनुमति से स्वीकृत की। यहां प्राथमिक व पूमावि विद्यालय खोले गए। प्राथमिक की जिम्मेदारी अजय कुमार पटेल तो पूमावि में सर्वेश पटेल को दी गई। पिछले सत्र में यहां के प्राथमिक में 334 तथा पूमावि में 82 बच्चों का नामांकन हुआ। यहां प्राथमिक में छह तो पूमावि में दो शिक्षक सेवा दे रहे हैं। उनकी मेहनत का परिणाम इस वर्ष भी दिख रहा है। प्राथमिक में 150 नामांकन तो पूमावि में 40 हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस स्कूल के पास पक्का मकान सिर्फ दो कमरों का है। बाकी फील्ड में टिन शेड डालकर बच्चों के बैठने व शिक्षण का इंतजाम किया गया। वसंत पंचमी के दिन डीएम अनुनय झा की ओर से इस स्कूल को स्मार्ट टीवी देकर व्यवस्था बेहतर कराने के लिए दो लाख रुपये दिए गए। साथ ही सभी बच्चों को डेस्क व बेंच देकर व्यवस्था बेहतर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

वनटांगिया क्षेत्र के बच्चे शिक्षा से दूर थे, जबकि सरकार की ओर से इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिछले वर्ष स्कूल खोलकर जिम्मेदारी दी गई। यहां बेहतर तरीके से काम हो रहा है।

-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed