{"_id":"68430c3540f0e4db66067e23","slug":"expressed-displeasure-over-finding-garbage-at-many-places-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-151196-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की
Fri, 06 Jun 2025 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को नगर विकास विभाग के अपर निदेशक डॉ. असलम अंसारी ने नगर पालिका परिषद महराजगंज में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र में नाले की सफाई की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालों की नियमित सफाई जरूरी है ताकि जलभराव जैसी समस्या उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ने राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क का भी निरीक्षण किया। यहां आगामी योग सप्ताह के कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा, प्रोजेक्ट एनालिसिस्ट अभय कुमार गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार, सफाई लिपिक लाल बहादुर, इंद्रासन यादव मौजूद रहे। संवाद