{"_id":"5c71a014bdec225fe96d7d53","slug":"explanation-from-cmo-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ, बीएसए से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ, बीएसए से स्पष्टीकरण तलब
Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ, बीएसए से स्पष्टीकरण तलब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शनिवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षक किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण और विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने सीएमओ और बीएसए से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालयों में शिविर लगाकर किए जा रहे बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के काम में हुई प्रगति की जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर में उन्होंने संचारी रोगों के रोकथाम व टीकाकरण की जानकारी के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ.आईए अंसारी से माइक्रोप्लान की प्रति मांगी तो उन्होंने उपलब्ध करा पाने में असमर्थता जताई। डिप्टी सीएमओ अन्य जानकारी भी नहीं दे सके। इस पर सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय से उन्होंने विभागीय कार्य में रुचि न लेने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थिति पंजिका की जांच की तो प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश उपस्थित मिले जबकि सहायक अध्यापक सुफाली व शिक्षामित्र विनाता मिश्रा लंबे समय से अवकाश पर बताए गईं। इस पर डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद डीएम प्राथमिक विद्यालय बड़हरा रानी पहुंचे। जहां एएनएम रागिनी चौधरी, कौशिल्या देवी व सुभावती देवी द्वारा टीकाकरण किया जा रहा था। कुल 14 बच्चों व 5 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हो चुका था। इसके बाद डीएम ने मोबाइल से प्राथमिक विद्यालय जंगल फरजंदअली में भी टीकाकरण व उपस्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शनिवार को ग्राम पंचायत अहमदपुर में बन रहे पशु आश्रय का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान वहां खराब ईंट देखकर कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर न तो अवर अभियंता मिले और न ही सहायक अभियंता। इस पर डीएम ने दोनों अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब किया है। निर्माण कार्य पैक्सफेड की तरफ से कराया जा रहा है।