फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Excitement for the last bath...traveling standing up

Maharajganj News: आखिरी स्नान का उत्साह...खड़े होकर कर रहे सफर

Mon, 24 Feb 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Excitement for the last bath...traveling standing up
नौतनवा। प्रयागराज महाकुंभ में आखिरी स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। अधिक संख्या में नेपाल के श्रद्धालु भी महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे हैं। इससे रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

सीट न मिलने के कारण लोगों को खड़े होकर यात्रा करना पड़ रहा है। सोनौली बस स्टेशन के अलावा नौतनवा कस्बे में बसों में बैठने के लिए यात्री परेशान दिखे। नौतनवा रेलवे स्टेशन से भारी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे हैं। बीते शनिवार से इंटरसिटी ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों के लिए समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

नौतनवा क्षेत्र से महाकुंभ अन्य स्थानों पर जाने के लिए लोगों को अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करना पड़ रहा है। रविवार को महाकुंभ में जाने के लिए नौतनवा स्टेशन पर पहुंचे तो इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण रोडवेज बस से यात्रा किए वहीं कुछ यात्री शाम की पैसेंजर ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर बैठे रहे। इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से पैसेंजर ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के यात्री रेशमा थापा, सीता गुरुंग, सबिता मगर, आदित्य थापा, मोहन थापा, दीपक श्रीमल, दिनेश, राममिलन, सूरज, कमलेश, रमेश आदि यात्रियों ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में जाना है। इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से बस से अधिक किराया देकर जाना पड़ा।

बस में सीट नहीं मिलने के कारण परेशानी हुई। सोनौली डिपो के एआरएम एनके चौधरी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पर्याप्त बसें लगाई गई हैं।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed