{"_id":"6199467c60eb87789b0ab940","slug":"excise-team-raid-against-illicit-wine-maharajganj-news-gkp417061929","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस क्विंटल लहन नष्ट, एक व्यक्ति का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस क्विंटल लहन नष्ट, एक व्यक्ति का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस क्विंटल लहन नष्ट, एक व्यक्ति का चालान
फरेंदा। आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के शिवपुर गांव में छापा मारा। वहां से कच्ची शराब बरामद की गई साथ ही लहन नष्ट कर दी गई। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी ने बताया कि कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बृजमनगंज क्षेत्र के शिवपुर में छापा मारा गया। वहां बारह लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाकर दस क्विंटल लहन नष्ट कर दी गई। छापा में कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में शराब की दुकानों पर भी जांच अभियान चलाया गया। अंग्रेजी शराब, देसी, बीयर व मॉडल शॉप की जांच हुई। आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी ने बताया कि ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। इस दौरान शिवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।