फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even at a temperature of 39 degrees, the humid heat left people miserable.

Maharajganj News: 39 डिग्री तापमान में ही उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Fri, 19 Jun 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Even at a temperature of 39 degrees, the humid heat left people miserable.
दोपहर में सड़कों पर हो जा रहा है सन्नाटा, आगामी दिनों में लू की आशंका
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
महराजगंज। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। कूलर और एसी भी इस चिपचिपी गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लू चलने की आशंका जताई है।
बृहस्पतिवार की दोपहर में गर्मी और उमस से लोग बेहाल दिखे। जिला अस्पताल में नजारा यह था कि लोग रैन बसेरे में गर्मी से बचने के लिए फर्श पर लेटे नजर आए। वहीं ओपीडी के बाहर कुछ लोग पेड़ के नीचे छांव में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

गर्मी और उमस के बीच बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। इससे लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। पूरे दिन भर में कई बार बिजली आ और जा रही है। आलम यह है कि फ्रिज में रखे हुए पेय पदार्थ भी ठंडा नहीं हो पा रहे हैं। दिन में लोग किसी तरह इधर-उधर टहल कर किसी तरह से बीता ले रहे हैं लेकिन रात में बिजली गुल होने के कारण उन्हें और दिक्कतें हो रही हैं। लोग घरों में पसीना से तरबतर हो जा रहे हैं। ऊपर से मच्छरों ने भी उनका जीना दुश्वार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। जगह-जगह गन्ने का जूस, बेल के शरबत की दुकानें सजी हुई नजर आ रही हैं।
वर्जन
दो-तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आगामी दिनों में लू चलने की भी आशंका है। इससे मौसम और गर्म हो जाएगा। इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।
अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed