फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even after five days, the woman's body has not been identified.

Maharajganj News: पांच दिन बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं

Wed, 08 Oct 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Even after five days, the woman's body has not been identified.
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के खेम पिपरा के पास नहर के पास मिली अज्ञात महिला की शिनाख्त पांच दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद महिला की पहचान अब तक रहस्य बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि खेम पिपरा गांव के पास नहर में एक महिला का शव उतराया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इसके अलावा गले पर धारदार हथियार से कटे होने के भी स्पष्ट निशान मिले। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नहर में फेंका गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed