फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   EO Sonauli's salary stopped due to his absence from the meeting

Maharajganj News: बैठक से गैरहाजिर रहने पर ईओ सोनौली का रोका वेतन

Thu, 19 Sep 2024 06:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Sep 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
EO Sonauli's salary stopped due to his absence from the meeting
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईओ सोनौली का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आबकारी, व्यापार, विद्युत, परिवहन, जीएसटी एवं अलौह खनन वसूली में प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर सी, डी व ई-ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। डीएम ने आबकारी, राज्यकर, मंडी, अलौह खनन, विद्युत विभाग को वसूली में वृद्धि के लिए प्रवर्तन कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर निकायों को कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष न्यूनतम 85 प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जीएसटी संग्रह बीते माह की तुलना में कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीसी राज्यकर को सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए धारा 24, धारा 34, धारा 116 में 01 वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को नियमित सुनवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करते हुए शून्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह, डीसी वाणिज्य कर आरपी चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed