फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Entry of heavy vehicles prohibited in the city from today till August 2

Maharajganj News: आज से दो अगस्त तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

Sun, 28 Jul 2024 07:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jul 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles prohibited in the city from today till August 2
महराजगंज। सावन माह को देखते हुए जिले के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसको देखते हुए सोमवार को सुबह चार बजे से दो अगस्त को शाम चार बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो अगस्त को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसे देखते हुए रुट डायवर्जन 29 जुलाई सुबह 04.00 बजे से दो अगस्त को समय शाम चार बजे तक मालवाहक भारी वाहन ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर का डायर्वजन रहेगा। नगर तिराहा डायवर्जन, पिकेट इस स्थल से नेपाल, ठूठीबारी, निचलौल, चौक, सिंदुरिया से आने वाले भारी वाहन जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं वह कैंपियरगंज अथवा धानी ढाला होते हुए सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

परतावल चौराहा डायवर्जन पिकेट-घुघली, शिकारपुर, भिटौली कप्तानगंज से आने वाले भारी वाहन जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं वह पनियरा कैंपियरगंज रोड, कैंपियरगंज, मेंहदावल से सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होकर जाएंगे। शिकारपुर तिराहा डायवर्जन-पिकेट घुघली, कोठीभार कुशीनगर से आने वाले कॉमर्शियल भारी वाहन, जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं, इनको शिकारपुर भिटौली परतावल होते हुए पनियरा कैंपियरगंज रोड डायवर्ट किया जाएगा, जो कैंपियरगंज, मेंहदावल से सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्हुई तिराहा डायवर्जन-पिकेट नेपाल, नौतनवा, सोनौली की तरफ से आने वाले कॉमर्शियल वाहन जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं, इनको लोटन सिद्धार्थनगर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा, जो सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए जाएंगे। धानी ढाला डायवर्जन/पिकेट- नौतनवां, सोनौली, कोल्हुई, पुरंदरपुर एवं कस्बा महराजगंज की तरफ से आने वाले कॉमर्शियल जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं, इनको सिद्धार्थनगर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा जो सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए जाएंगे। दक्षिणी बाई पास डायवर्जन पिकेट-कस्बा महराजगंज एवं गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहन जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं, इनको सिद्धार्थनगर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा, जो सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed