{"_id":"655bb5374e2cdc1a8e037547","slug":"encourage-participation-of-more-and-more-youth-in-district-level-competitions-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9933-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला स्तरीय स्पर्धा में अधिक से अधिक युवाओं को कराएं प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला स्तरीय स्पर्धा में अधिक से अधिक युवाओं को कराएं प्रतिभाग
विज्ञापन
- अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कर्मियों के साथ बैठक करते हुए बाेले जिला युवा कल्याण अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की ओर से 25 नवंबर को नगर के एक विवाह भवन में होने वाले जिला स्तरीय कला उत्सव स्पर्धा में अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिभाग कराया जाए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इस दिशा में व्यापक प्रयास करें।
ये बातें अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि स्पर्धा के तहत कुल आठ प्रकार की गतिविधियों मे शामिल होकर युवक व युवतियां जहां अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के 15 से 29 वर्ष के ऐसे युवा जो कला व संस्कृति मेंं रूचि लेते हैं वे विविध आयोजनों में प्रतिभाग कर जहां अपनी कला प्रदर्शित करें।
युवाओं की समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गीत, एकल गीत के साथ ही कहानी लेखन, फोटोग्राफी, पोस्टर निर्माण आदि की स्पर्धा होगी। स्कूली युवा भी इसमें बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर सकते हैं। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा, अर्जुन त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह व व्यायाम निरीक्षक बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।