{"_id":"6792690e644f110b500cbea7","slug":"empty-land-will-be-used-and-water-will-not-stop-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-141210-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उपयोग में आएगी खाली जमीन नहीं रुकेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उपयोग में आएगी खाली जमीन नहीं रुकेगा पानी
Thu, 23 Jan 2025 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट-विकास भवन और एसपी आफिस के मध्य में पड़ी खाली जमीन अब लोगों के प्रयोग में आएगी और बरसात के दिनों में यहां पानी भी नहीं एकत्र होने पाएगा। सीडीओ के निर्देशन में इस खाली जमीन को आकर्षक लुक देकर पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।
यह काम तेजी से निपटाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मिट्टी की पटाई का कार्य प्रारंभ कराया गया। कार्यस्थल पर चल रहे कार्य का एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा और सीडीओ अनुराज जैन ने निरीक्षण किया।
कलक्ट्रेट के सामने सड़क के दूसरी तरफ का हिस्सा खाली था, जिसमें झाड़ियां उगी रहती थीं और बारिश में महीनों तक पानी एकत्र रहता है और आने जाने वालों को दुर्गंध से परेशान करता था, लेकिन अब यह कलेक्ट्रेट और विकास भवन की सुंदरता में चार चांद लगाएगा। सीडीओ के निर्देशन में झाड़ियों की सफाई कराने के बाद मिट्टी पटाई कराकर समतलीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मिट्टी कार्य के बाद औषधीय गुण वाले पौधों के साथ फूल पत्तियों की रोपाई होगी। यहां बैठने के लिए छाया युक्त शेड का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे कलक्ट्रेट अथवा विकास भवन आए लोगों को इंतजार की जरूरत पड़े तो वह इधर-उधर भटकने की जगह यहां बैठकर इंतजार कर सकें। सीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां रोशनी की लड़ियों से आकर्षक सजावट की जाएगी, जिससे रात में यहां अंधेरा न रहे और यह परिक्षेत्र दूर से ही आकर्षक दिखे। दोनों तरफ ईंटों से बैरिकेडिंग कराकर इस खाली जगह को पार्क की शक्ल देकर आकर्षक बनाया जाएगा।