फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasis on strengthening local intelligence, keep an eye on sensitive areas

Maharajganj News: लोकल इंटेलिजेंस की मजबूती पर जोर, संवेदनशील क्षेत्रों पर रखें नजर

Sun, 21 Sep 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening local intelligence, keep an eye on sensitive areas
पुलिस लाइन सभागार में बैठक करते डीआईजी।
महराजगंज। शनिवार डीआईजी एस. चन्नप्पा ने जनपद भ्रमण के बाद शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। नवरात्रि के मद्देनजर लोकल खुफिया तंत्र को मजबूत करने के साथ संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और शांति कमेटी की बैठक व सभी समुदायों से संवाद समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि नवरात्रि में कोई नई परंपरा न प्रारंभ हो सके इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांच लें और जहां समिति के जरिये प्रतिमा स्थापना व अनुष्ठान होते हैं वहां की मानिटरिंग नियमित बनाए रखने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए महिला सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण, सुरक्षा के लिए निर्देश दिए। महिला हेल्पडेस्क की सक्रियता, महिला बीट पुलिसिंग तथा रात्रि गश्त की निगरानी और प्रभावी संचालन की जरूरत बताई। अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की गुणवत्ता, लंबित मामलों के निस्तारण,चोरी, लूट, महिला उत्पीड़न तथा गौ तस्करी जैसी घटनाओं का बिंदुवार विश्लेषण किया। आईजीआरएस निस्तारण में हर शिकायतकर्ता को समय से न्याय मिले और प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई संवेदनशीलता के साथ की जाए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सचेत करते हुए टोल फ्री नंबरो के बारे में आमजन को जानकारी दी जाए। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कानून व्यवस्था व अभियानों की प्रगति की जानकारी दी।सर्वोदय विद्यालय में पुलिस प्रशिक्षण अभ्यर्थियों के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्था की जानकारी दी। बैठक में समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी व अन्य मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed