{"_id":"698507ed0d1b6cf4660e8780","slug":"emphasis-on-making-ayushman-cards-831-lakh-beneficiaries-registered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170964-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर, 8.31 लाख लाभार्थी हुए पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर, 8.31 लाख लाभार्थी हुए पंजीकृत
विज्ञापन
प्रत्येक गांव में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी
महराजगंज। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक गांव में विशेष जोर देकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब तक जिले में कुल 8.31 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
प्रभारी सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद ने बताया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण को प्राथमिकता देते हुए सभी विकास खंडों, ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में लक्ष्य निर्धारित है। प्रत्येक गांव में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रह जाए। इसके लिए नियमित रूप से विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहां मौके पर ही लाभार्थियों का सत्यापन कर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। एक जनवरी से 31 जनवरी तक जिले में कुल 6060 नए आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। इसके साथ ही इस अवधि में कुल 1473 आयुष्मान आईडी दर्ज की गई है, जिनमें से 782 आयुष्मान आईडी पूरी तरह नई बनाई गई हैं। शेष आईडी पहले से मौजूद लाभार्थियों के अपडेट और सत्यापन से संबंधित हैं।