{"_id":"655cf8ba183b0dbcec0b1b28","slug":"emphasis-on-creating-more-and-more-new-voters-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10011-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिक से अधिक नए मतदाता बनाने पर दें जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिक से अधिक नए मतदाता बनाने पर दें जोर
विज्ञापन
- वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में चले रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में अधिक से अधिक नए मतदाता बनाने पर जोर दिया जाए। महिला -पुरुष अनुपात को भी सुधारने पर जोर हो।
ये बातें मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने पर भी जोर दें। निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, ऐसे में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जिले में 27 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चले अभियान के तहत कुल 18353 नए मतदाता बनाए गए हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश व सभी उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करें
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने गूगल मीट के माध्यम से नशे के रोकथाम संबंधी बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाए। वहां पर नियमित रूप से कार्यक्रम चलाया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि वे ठूठीबारी में संचालित होने वाले नशा मुक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दें। नशीली दवाओं के प्रचलन को रोकने व उनका अवैध व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला आबकारी जितेंद्र पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय आदि मौजूद रहे। संवाद