Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity went off in the city all night, people spent the night awake

Maharajganj News: पूरी रात गुल रही शहर कर बिजली, लोगों ने जागकर बिताई रात

Sat, 01 Jun 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity went off in the city all night, people spent the night awake
महराजगंज। बृहस्पतिवार को आंधी पानी से शहर ही नहीं गांव में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात चहलकदमी कर लोगों ने वक्त गुजारा। शुक्रवार सुबह किसी तरह से मऊपाकड़, हनुमानगढ़ी, शास्त्री नगर के कुछ हिस्सों में आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा फरेंदा रोड के दोनों तरफ मोहल्लों में बिजली नहीं रही। दिन में भी मोबाइल का टार्च जलाकर भोजन बनाना पड़ा। पानी भरने में भी लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे शास्त्री नगर वार्ड में बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल टॉर्च के सहारे शालिनी रसोई घर में दूध गर्म कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि रात से ही घर में बिजली नहीं है। सुबह आरओ का पानी भी समाप्त हो गया तो हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। इन्वर्टर भी जवाब दे दिया। इसी तरह से गांधी नगर की जया कसौधन ने भी समस्याओं का जिक्र किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी में बच्चे पूरी रात सो नहीं पाए। छत पर टहल कर वक्त गुजारना पड़ा। सुबह टंकी से पानी भी समाप्त हो गया, इससे ज्यादा दिक्कत हुई। दिनभर बिजली नहीं रहने से काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। दूसरी ओर एनएच 730 फरेंदा मार्ग के टेढवा कुटी के पास सर्विस लेन पर पेड़ गिरे होने के कारण रास्ता भी बंद रहा। इसे हटाने में कर्मियों ने रुचि नहीं दिखाई। दूसरी ओर आरओ प्लांट से पानी की आपूर्ति भी ठप रही, लेकिन हनुमान गढ़ी, मऊपाकड़, चिऊरहा रोड पर आपूर्ति बहाल हुई तो पानी की आपूर्ति शुरू हुई। वहीं आधे में शहर में बिजली नहीं रहने से लोगों ने दुश्वारियां झेली। शहर में लोग दिन में इधर उधर पेड़ के छाव में वक्त काटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
जिला अस्पताल में जनरेटर भी हो जा रहा गर्म
जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप होने से जनरेटर चलकर काम किया जा रहा है। इमरजेंसी से लेकर बच्चों के वार्ड तक बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। लगातार जनरेटर चलने से गर्म हो जा रहा है। बीच में कभी जनरेटर बंद हो रहा है तो मरीज कुछ देर के लिए बेहाल हो जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
---------------------
जरूरी कामकाज हो रहा प्रभावित
शहर में संचालित होने वाले आटा चक्की से लेकर छोटे मोटे उद्योग धंधों में काम काज ठप है। जिन मोहल्ले में बिजली संचालित है, वहां तो परेशानी नहीं है, लेकिन इंदिरा नगर, गांधी नगर, चिऊरहा, छत्रपति साहू जी महराजगंज में बिजली नहीं है। इन क्षेत्रों में संचालित होने वाले उद्योग धंधे ठप हैं।

-------------------------
बैंक रोड फीडर संचालित करने की हो रही जद्दोजहद
शहर में चार फीडरों में तीन किसी तरह से संचालित कर दिया गया है। वहीं एक फीडर संचालित करने की जद्दोजहद की जा रही है। बिजली कर्मी फाल्ट को ठीक करने में जुटे हैं। पेड को काट कर हटाने की व्यवस्था की जा रही है। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट समेत अन्य क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो गई है। बैंक रोड पर फाल्ट को ठीक किया जा रहा है। देर रात आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो सुबह तक ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed