फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity was cut off for 11 hours from city to village in Nichlaul

Maharajganj News: निचलौल में शहर से लेकर गांव तक 11 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 14 Jul 2025 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 14 Jul 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for 11 hours from city to village in Nichlaul
निचलौल। विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत शहर से लेकर गांवों तक 11 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे रविवार को पूरी रात लोगों को उमस भरी गर्मी से दुश्वारियां झेलनी पड़ी। सोमवार को पेयजल की समस्या से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

आमजन की इन दुश्वारियों से बिजली विभाग के जिम्मेदार बेखबर रहे। लोगों ने जिम्मेदारों से बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने की मांग की। क्षेत्र के खोन्हौली गांव निवासी हृदेश, अनिल, कलीमुद्दीन अंसारी, जनार्दन गुप्ता आदि ने बताया कि रविवार रात को उमड़ते बादलों के साथ उठी हवाओं के बाद अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद थोड़ी बारिश के बाद बिजली आपूर्ति शुरू ही नहीं की गई। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच पूरी रात काफी दुश्वारियों के बीच गुजारनी पड़ी। इतना ही नहीं सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए की गई। मगर थोड़ी देर बाद बिजली काट दी गई। इससे लोगों को पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों के उपभोक्ता परेशान रहे। निचलौल शहर निवासी रितेश, अनिल, विजय, कमलेश, राजेश आदि ने कहा कि शहर के कुल 13 वार्डों में भी पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मासूम बच्चों और बुजुर्गों को पूरी रात दुश्वारियों के बीच गुजारनी पड़ी। इस बीच जिम्मेदार अधिकारियों ने अपना मोबाइल बंद कर रखा था। मामले की जानकारी लेने के लिए एसडीओ अय्यर अनवर के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, तो उनका मोबाइल बंद मिला। जबकि अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने के मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed