{"_id":"68653ade6c673f9fed0555fa","slug":"electricity-supply-restored-in-six-villages-after-12-hours-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153499-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छह गांवों में 12 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छह गांवों में 12 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
Wed, 02 Jul 2025 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Jul 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। मंगलवार की शाम धानी बाजार के भरगाई विद्युत उपकेंद्र के बृजमनगंज फीडर से अघोषित बिजली कटौती के कारण क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में अंधेरा छाया रहा। 12 घंटे बाद बुधवार की सुबह गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
क्षेत्र के शैलेंद्र सिंह, अशोक सिंह, हरिश्चंद यादव, नरसिंह, अमर सिंह, बीरेंद्र कुमार, जगदीश आबिद अली, नूर आलम, सुभान सहित तमाम लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में आए दिन अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। आरोप है कि रात में कहीं भी फाल्ट होने पर ग्रामीण पूरी रात अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं, क्योंकि रात में फॉल्ट ठीक नहीं किया जाता है। वहीं विभाग के जिम्मेदार फोन करने पर कोई जवाब नहीं देते हैं। अवर अभियंता रामकृष्ण गौतम ने बताया कि बरसात का मौसम है। रात में फाल्ट खोजा गया, मगर मिला नहीं। सुबह ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। संवाद