फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity bill of Rs 17 thousand becomes Rs 46 lakh after reform

Maharajganj News: 17 हजार का बिजली बिल सुधार के बाद 46 लाख हो गया

Sun, 28 Apr 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of Rs 17 thousand becomes Rs 46 lakh after reform
विभाग की लापरवाही के खिलाफ पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापारवाही के कारण चार हजार बिल घटना के बजाय 46 लाख करने का मामला सामने आया तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
फरेंदा तहसील क्षेत्र के धानी सिकंदराजीत पुर निवासी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में कहा कि विद्युत कनेक्सन संख्या 5080887000 का मीटर रीडिंग व विद्युत बिल में अंतर के कारण सुधार के लिए एक प्रार्थना पत्र उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड दितीय आनंदनगर को दिया था। जिसकी जांच अवर अभियंता द्वारा की गई। जिसमें विद्युत बिल सुधार हेतु रिपोर्ट उपखंड अधिकारी को दी गई। विद्युत बिल भुगतान की जाने वाली धनराशि 17445 था। जिसको अवर अभियंता की जांच रिपोर्ट के बाद बिल संशोधित करके बिल की धनराशि में घटाने के बजाय 46 लाख रुपया बढ़ा दिया गया। जिसका मैसेज मोबाइल पर आया तो पीड़ित के होश उड़ गए। वह मानसिक रुप से परेशान हो गए। विभाग की इस लापरवाही से पूरा परिवार परेशान हैं। अब न तो बिजली बिल निकल रहा न तो जमा हो रहा हैं। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पूरा परिवार परेशान हैं। पीड़ित ने मामले की जांच करके बिल संशोधित करने व जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


--------------

मामले की जानकारी नही हैं। बिजली बिल में सुधार के लिए आवेदन आया था जिसको सुधार किया गया था। अगर ऐसा मामला है तो आवेदन मिलने के बाद सुधार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रेश उपाध्याय,एक्सईन बिजली विभाग, आनंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed