फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity bill making consumers sweat in winter

Maharajganj News: ठंड में उपभोक्ताओं का पसीना छुड़ा रहा बिजली बिल

Sat, 23 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill making consumers sweat in winter
महराजगंज। बिजली बिल देखकर ठंड में भी उपभोक्ताओं का पसीना छूट जा रहा है। खराब और जले मीटर गलत रीडिंग दे रहे हैं। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दिए बिना विद्युत विभाग आरडीएफ (आइडेंटीफाइड डिफेक्टिव) बिल भेज दे रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दो से तीन गुना अधिक बिजली बिल भरना पड़ रहा है। विद्युत कार्यालय से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अपनी आंखें मूंदकर बैठे हैं।
विज्ञापन


जिले के चार डिविजन में करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं के घर में मीटर लगे हैं। मीटर तेज चलने की शिकायत आम हैं। शिकायत पर कर्मचारी संतोषजनक जवाब न देकर बिल में लिखा ओके स्टेट्स दिखा देते हैं। जिन उपभोक्ताओं के बिजली मीटर जले या खराब हैं उनके सूचना देने के बाद भी मीटर नहीं बदले जा रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता करीब डेढ़ साल से भटक रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि ऐसे उपभोक्ताओं का बिल अंदाज से बनता है। गणना को इस तरह समझें कि गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बिजली की खपत होती है। उन्हीं महीनों के औसत के आधार पर जाड़े में कम खपत के बाद भी ज्यादा बिल भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed