{"_id":"628542621a3e33127a58b6b0","slug":"electric-pole-turminate-dm-maharajganj-news-gkp437336343","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हटाएं विद्युत पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हटाएं विद्युत पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हटाएं विद्युत पोल : डीएम
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को सिंचाई व विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि नदी के किनारे स्थित बंधों पर विद्युत पोल होने से कार्य कराने व स्थिति का निरीक्षण करने में दिक्कत हो रही है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित करके पोल को हटवाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
डीएम ने कहा कि सभी एसडीओ बड़े बकाएदारों से बकाया राशि की वसूली के लिए संबंधित एसडीएम से संपर्क करें। अधिशासी अभियंता विद्युत ने मोबाइल टावर कंपनियों की ओर से भुगतान न किए जाने की बात कही, जिस पर डीएम ने संबंधित टावर के ध्वस्तीकरण का निर्देश दिया। गलत मीटर रीडिंग करने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। जो लोग मीटर लगवाने से मना करें उनका कनेक्शन तत्काल काटने के लिए कहा। वनटांगिया व मुसहर गांव में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत हरिशंकर, सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल, सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।