{"_id":"64974313772860cf590ea397","slug":"election-for-the-post-of-district-planning-member-today-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-702-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला योजना सदस्य पद का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला योजना सदस्य पद का चुनाव आज
Sun, 25 Jun 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
रविवार को कलक्ट्रेट के तीन न्यायालय कक्ष में होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला योजना समिति के निकाय के एक सदस्य पद के लिए मतदान रविवार की सुबह आठ से तीन बजे तक होगा। मतदान के लिए जिले के सभी 11 निकायों के 191 वार्ड सदस्य चिह्नित हैं।
रविवार को होने वाले मतदान में क्रमांक संख्या एक से 75 तक के नगर पालिका महराजगंज, नौतनवां व सिसवा के मतदाता जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में मतदान करेंगे। क्रमांक संख्या 76 से 131 तक के नगर पंचायत आनंदनगर, निचलौल, सोनौली व घुघली के मतदाता अपर जिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय कक्ष में एवं क्रमांक संख्या 132 से 191 तक के नगर पंचायत पनियरा, परतावल, बृजमनगंज व चौक के मतदाता अपर उप जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में मतदान करेंगे।
मतदाताओं को मतदान के समय निर्वाचन प्रमाणपत्र व पहचान पत्र साथ में लाना होगा। इसके बिना उन्हें मतपत्र नहीं मिल सकेगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद गणना करते हुए परिणाम की भी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिला योजना समिति के लिए कलक्ट्रेट में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को बेहतर ढंग से कराने के लिए तीन सहायक निर्वाचन अधिकारी व 12 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।