{"_id":"6793aabb35898823c4062171","slug":"elders-beat-up-mother-and-daughter-in-land-dispute-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141284-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूमि विवाद में मनबढ़ों ने मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूमि विवाद में मनबढ़ों ने मां-बेटी को पीटा
Fri, 24 Jan 2025 08:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 24 Jan 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में मनबढ़ों ने गोलबंद होकर मां और दो बेटियों की पिटाई कर दी। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता संध्या देवी निवासी लोहेपार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी बीच वह लोग आक्रोशित हो उठे। फिर उन लोगों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर बेटी सोना और अंगीरा आ पहुंचीं।
उसके बाद हमलावरों के चंगुल से उन्हें छुड़ाने का प्रयास करने लगीं। इस दौरान हमलवारों ने उनकी और दोनों बेटियों की पिटाई कर दी। इतना ही दरवाजे पर खड़ी बाइक को भी मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में पाबंद किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद